BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नन्हक फाउंडेशन के तत्वावधान में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों संग खुशियों का उत्सव




Vision Live / ग्रेटर नोएडा
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर 2025 को नन्हक फाउंडेशन द्वारा सेक्टर एटा-1, ग्रेटर नोएडा स्थित बेगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर में उल्लासपूर्ण एवं यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंटा के आगमन से बच्चों में जबरदस्त धमा-चौकड़ी मच गई। बच्चों ने खूब टॉफियाँ और बिस्कुट लूटे, वहीं सैंटा ने अपने हाथों से बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित कर सर्दी में राहत भी दी।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि नन्हक फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट साधना सिन्हा का विशेष उद्बोधन आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। अपने संबोधन में साधना सिन्हा ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही फाउंडेशन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “हर बच्चा अनमोल है। नन्हक फाउंडेशन का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को प्रेम, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। ऐसे आयोजन बच्चों के मन में खुशियाँ भरते हैं और उन्हें एक सकारात्मक भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं।” उन्होंने सभी अभिभावकों, सहयोगियों और टीम सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
बच्चों की पार्टी का आयोजन सीमा सक्सेना की ओर से किया गया। उन्होंने स्वयं सैंटा बनकर बच्चों को खिलाया-पिलाया और उनके साथ खूब मस्ती की। पूरे कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने अपनी शैली में किया। जिंगल बेल की धुन पर बच्चों ने जमकर नृत्य-गान किया और सभी ने मिलकर क्रिसमस के साथ-साथ वर्ष 2025 को विदाई देते हुए नववर्ष के सभी के लिए शुभ और मंगलमय होने की कामना की।
इस अवसर पर एस.पी. गर्ग, मनीषा, सत्येंद्र सिंह, पूनम, सीमा सक्सेना, साधना सिन्हा सहित 65 बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।