BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अग्र भागवत में महाराजा अग्रसेन के राज्याभिषेक व विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन


    Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अग्र भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भागवताचार्य पं. बालकृष्ण शास्त्री जी ने महाराजा अग्रसेन द्वारा माता लक्ष्मी की आराधना, उनके राज्याभिषेक तथा विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।

कथावाचक ने बताया कि पिता के निधन के पश्चात महाराजा अग्रसेन को प्राप्त राज्य को उन्होंने अहिंसा, समाजवाद और व्यापारिक सिद्धांतों पर आधारित व्यवस्था से संचालित किया।

 उन्होंने यह भी बताया कि महाराजा अग्रसेन ने एक अनूठा सामाजिक सिद्धांत स्थापित किया—राज्य में आने वाले प्रत्येक नए व्यक्ति को हर निवासी एक ईंट और एक रुपया दान करे, जिससे आगंतुक को पहले दिन से ही आवास और व्यापार हेतु पूंजी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही नाग माता माधवी जी से महाराजा अग्रसेन के विवाह प्रसंग का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया।

समिति अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि द्वितीय दिवस की कथा में यजमान के रूप में नरेश गुप्ता, मुकुल गोयल, रोहित अग्रवाल, महेश सिंघल, गौरव गोयल, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल एवं प्रवीण गर्ग ने अग्र भागवत का विधिवत पूजन किया। कथा के दौरान सैकड़ों अग्रबंधुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।