BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा

Vision Live/  ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश द्वारा 21 दिसंबर 2025 को एक भव्य और गरिमामय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ. महेश शर्मा (सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथि, गणमान्य जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि और समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। इनमें सतीश गौतम सांसद अलीगढ़, सुनील भडाला नेता भाजपा, श्री चंद शर्मा विधायक विधान परिषद उत्तर प्रदेश, अनिल पाराशर विधायक अलीगढ़, शैलेन्द्र शर्मा नोएडा, गीता पंडित चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद दादरी और कप्तान परमजीत शर्मा अर्जुन पुरस्कार विजेता पंजाब शामिल हैं।

कवि सम्मेलन और साहित्यिक सत्र

कार्यक्रम में कविगण और साहित्यिक सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पं. संतोष आनंद, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. शिखा दीप्ती, डॉ. कुमार आदित्य, रंजना मालिक और संजीव शर्मा अपनी रचनाओं से समारोह को गरिमा प्रदान करेंगे।

सम्मान और पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ब्राह्मण बंधुओं को वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रतिभा सम्मान, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम विवरण

- तिथि: रविवार, 21 दिसंबर 2025
- समय: प्रातः 10:00 बजे से
- स्थल: दि ग्रैंड हेरिटेज बैंक्वेट (टिवोली), सिटी पार्क के निकट, ग्रेटर नोएडा

प्रेस कॉन्फ़्रेन्स

इस आयोजन की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. सुरेश चंद पचौरी, सुनील शर्मा, जी पी गोस्वामी, यतेंद्र शर्मा, अखिलेश पाठक, कुमारी मुदगल और ममता तिवारी उपस्थित रहे। समस्त ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा समाजबंधुओं, बुद्धिजीवियों, साहित्यप्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की आशा की है।