BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

   Vision Live / ग्रेटर नोएडा 
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा और EPIP वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- शिविर का आयोजन फ्लैटेड फैक्ट्री, EPIP, कासना में किया गया, जिसमें लगभग 225 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
- शिविर में हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं जनरल फिजिशियन परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमडी और पीएफटी जैसी महत्त्वपूर्ण जाँचें निःशुल्क की गईं।
- मरीजों को निशुल्क दवाईयां और नज़र के चश्में वितरित किए गए।

*क्लब की प्रतिबद्धता:*

रोटरी क्लब सदैव समाज की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है, और आज का यह सफल शिविर उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

*कार्यक्रम में उपस्थित:*

क्लब से अध्यक्ष रो. ऋषि के अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो. राहुल शर्मा, रो. सौरभ बंसल, रो. अतुल जैन, रो. संजय गर्ग, रो. रंजीत सिंह, रो. के के शर्मा, रो. शिव कुमार गुप्ता, रो. मोहित गुप्ता, रो. सुरेश नेगी, और रो. यतेंद्र चौहान उपस्थित रहे।