BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

निषाद पार्टी की नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली में अहम बैठक संपन्नसंजय निषाद और वीरेंद्र डाढा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश


 VisionLive / नई दिल्ली
आज 25 दिसंबर को इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) की एक महत्वपूर्ण बैठक नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने की।
डॉ. संजय निषाद का उद्बोधन
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को संकल्प दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए एक जनआंदोलन का स्वरूप होगा।
डॉ. निषाद ने आह्वान किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले से पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और संगठन की ताकत का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज को उसका हक दिलाने का माध्यम बनेगी।
वीरेंद्र डाढा का उद्बोधन
इसके पश्चात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी वीरेंद्र डाढा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरी मजबूती के साथ संकल्प दिवस में सहभागिता करेगा।
उन्होंने कहा कि हर जिले, हर विधानसभा और हर बूथ से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य तय कर लिया गया है और सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर संगठन को धार देने का कार्य करें।
वीरेंद्र डाढा ने विश्वास दिलाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर संकल्प दिवस को ऐतिहासिक बनाएंगे।
बैठक में सुमित चौधरी (राष्ट्रीय प्रभारी यूथ), पूर्व मंत्री उदयवीर कश्यप, पूर्ण कश्यप (राष्ट्रीय सचिव), जय भगवान कश्यप (मेरठ मंडल अध्यक्ष), प्रदीप कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी को कार्यक्रम की सफलता हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।