BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जी डी गोयंका स्वर्ण नगरी में क्रिसमस कार्निवल की धूम

  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को एक अनोखे क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय को रंगविरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री व घंटियों आदि से सजाकर क्रिसमस का अदभुत समां बाँधा गया।

कार्निवल का उद्देश्य

कार्निवल का विषय ‘सपनों की दुनिया’ था। इस कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वधर्म संभाव की भावना का विकास करना, क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ छात्रों में व्यापार कौशल का विकास करना था।

कार्यक्रम की विशेषताएं

विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा खेलों के स्टाल लगाए। विद्यालय प्रांगण में बाहरी लोगों ने भी अपने उत्पादकों की दुकानें लगाईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल जी ने विद्यालय के निर्देशक श्री दीपक करनानी जी के परिवार के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ करके कार्निवल का निरीक्षण भी किया।

प्रतियोगिताएं और मनोरंजन

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे बेबी शो, नृत्य, चित्रकला, टैलेंट शो, क्विज, तम्बोला आदि का आयोजन किया गया। ऊँट की सवारी तथा विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया गया। बग्गी में सवार सांताक्लॉज़ ने आकर बच्चों को मिठाइयाँ बांटकर कार्यक्रम में धूम मचा दी।

कार्यक्रम का समापन

अंत में लकी ड्रा निकाल कर, लोगों को बहुमूल्य पुरस्कार वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सब को धन्यवाद दिया।