BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, सहस्त्र चंडी महायज्ञ और गौ कथा से पहली बार पावन होगा शहर

श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य हनुमान जन्मोत्सव अनुष्ठान
   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
श्री बालाजी मानव सेवा समिति के बैनर तले ग्रेटर नोएडा शहर में पहली बार अत्यंत भव्य और दिव्य हनुमान जन्मोत्सव महाअनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर 28 दिसंबर को डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में संस्था की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के कार्याध्यक्ष मनोज सिंघल ने की, जबकि कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं दिव्य भूमिका संस्था के संस्थापक-प्रबंधक श्री सतेन्द्र राघव ने विस्तार से सभी के समक्ष रखी।
27 मार्च 2026 से प्रारंभ होगा 5 दिवसीय महाअनुष्ठान
संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पावन अनुष्ठान 27 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 5 दिनों तक चलेगा, जिसकी पूर्ण आहुति 02 अप्रैल 2026 को संपन्न होगी। इस दौरान सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं गौ कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
1008 माताएं उठाएंगी कलश, शहर होगा भगवामय
महाअनुष्ठान के दौरान 1008 माताएं कलश यात्रा में भाग लेंगी। आयोजन स्थल रामलीला मैदान सहित पूरा ग्रेटर नोएडा शहर सनातन संस्कृति की भव्यता और दिव्यता से भगवामय दिखाई देगा।
211 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न होगा अनुष्ठान
नरवर संस्कृत महाविद्यालय से पधारे 211 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से समस्त अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
साथ ही श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे गौ-वत्स आचार्य स्वामी सत्यदेवानंद जी महाराज के श्रीमुख से गौ कथा एवं गौ अमृत वर्षा होगी, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।
ओम की ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से लिया गया संकल्प
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने ॐ की ध्वनि के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्याध्यक्ष मनोज सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“आप सभी की लगन, मेहनत और एकजुटता से यह अनुष्ठान आदि शक्ति मां भवानी, श्री सीताराम एवं श्री बालाजी महाराज की कृपा से अत्यंत भव्य और दिव्य स्वरूप लेगा।”
बैठक में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
बैठक में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
 सतेन्द्र राघव, मनोज सिंघल, मुकेश यादव, ओमप्रकाश अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद चौहान, विनीत पांडे, तेजेंद्र चौहान, योगेंद्र सोलंकी, मनोज गुप्ता, कुलदीप शर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, पवन मित्तल, आशीष बंसल, अमरजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, शिखर गुप्ता, अरुण गर्ग, विजय रावल, ओ.पी. त्रिपाठी, अवधेश कुमार वर्मा, मुन्ना सिंह, अजय श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अनिल दिवान सहित अनेक मातृशक्तियां—
श्रीमती पिंकी त्रिपाठी, सीमा सिंह, वीना अरोड़ा, मिली गुप्ता, रीना गुप्ता, संगीता सक्सेना, अंजलि सिसोदिया, विद्या ओम, किरन मिश्रा, दुर्गेश्वरी सिंह, मोहिता गुप्ता, नीलिमा गुप्ता, रेखा रानी गुप्ता, कनिष्क दिवान, नीरज आदि उपस्थित रहीं।