BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिंदू युवा वाहिनी सूरजपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, के डी गुर्जर के जन्मदिवस पर युवाओं में दिखा उत्साह


Vision Live/ Surajpur 

 हिंदू युवा वाहिनी सूरजपुर कार्यालय पर हिंदू हृदय सम्राट, गौ सेवक एवं समाजसेवी के डी गुर्जर जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ के डी गुर्जर जी ने स्वयं रक्तदान कर किया।

रक्तदान करने वालों में अवनीश (सोनू भैया), ओमवीर बैंसला, राकेश भाटी, जयवीर, अजय चौधरी, दीपक सिंह, नवीन देवधर, वीरेंद्र प्रधान, अनुज, आशीष गिरी, सुनील शर्मा, रावेंद्र मास्टर, रोहित दीक्षित, आर्यन, विकास भाटी सहित अनेक राष्ट्र प्रेमी शामिल रहे।

रक्त एकत्र करने में सूरजपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम — ऋतु कटियार, सतेंद्र राघव और वसीम का विशेष सहयोग रहा।

जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ एवं सूखा चारा खिलाया तथा सुबह मंदिर की सफाई कर पूजा-अर्चना भी की।