BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गलगोटिया कॉलेज में युवा कार्यक्रम मंत्रालय के तहत ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ का सफल आयोजन


     Vision Live / ग्रेटर नोएडा

गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (GCET), ग्रेटर नोएडा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ (VBYLD) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी और सीबीएसई बोर्ड के 130 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस संवाद का मुख्य उद्देश्य युवा नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन देना रहा। प्रतिभागियों के लिए सांस्कृतिक ट्रैक और नवाचार ट्रैक के अंतर्गत भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, कविता लेखन, लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह) तथा विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस मेला) जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री महिपाल सिंह ने युवा प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत @2047 के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उद्घाटन सत्र में गलगोटिया कॉलेज के विज़न—शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार-आधारित शिक्षा और समग्र विकास—पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा, “यह संवाद मंच युवाओं को नवाचार एवं नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करता है। यही युवा शक्ति विकसित भारत @2047 की वास्तविक निर्माता है।”


प्रतियोगिताओं के परिणाम

लोकगीत (समूह)
• प्रथम – डीपीएस नोएडा
• द्वितीय – वनस्थली पब्लिक स्कूल
• तृतीय – विश्व भारती स्कूल

लोकनृत्य (समूह)
• प्रथम – विश्व भारती पब्लिक स्कूल
• द्वितीय – जीआर ग्लोबल एकेडमी

साइंस मेला
• प्रथम – अभय प्रताप सिंह (डीएलयूफ वर्ल्ड स्कूल)

भाषण
• प्रथम – सृष्टि (एसिसी कॉन्वेंट)
• द्वितीय – रिद्धि (मयूर स्कूल)
• तृतीय – सिया (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)

कविता लेखन
• प्रथम – श्रीवंती दास (विश्व भारती पब्लिक स्कूल)
• द्वितीय – कृतिका (मयूर स्कूल)
• तृतीय – रुमैसा (डीपीएस ग्रेटर नोएडा)

कहानी लेखन
• प्रथम – अज़का
• द्वितीय – अरुणिमा (एसिसी कॉन्वेंट)
• तृतीय – राइशा (मॉडर्न स्कूल)

पेंटिंग
• प्रथम – दीपिका बर्नवाल (गगन पब्लिक स्कूल)
• द्वितीय – अर्णव कुमार (डीएलयूफ वर्ल्ड स्कूल)
• तृतीय – एंजल शाक्या (मॉडर्न स्कूल)


कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागी स्कूलों, फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों, स्वयंसेवकों और युवा कार्यक्रम मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ। इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को एक प्रेरणादायक मंच प्रदान किया, जो भविष्य के नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देता है।