BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) ने कान्हा वत्स को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मुद्दों पर सरकार को दी चेतावनी



   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संगठन को मजबूती देते हुए ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर निवासी कान्हा वत्स को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन किसानों, युवाओं और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने रोजगार विस्थापन, नोएडा एयरपोर्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार, सरकारी संस्थानों के निजीकरण, किसान आबादी से जुड़े मुद्दों सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों की अनदेखी की गई तो किसान क्रांति दल देशभर में जिला पंचायत से लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव तक अपने उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर काम करेगा और शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर रिंकू मांडर, वरुण जादौन, नीरज शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन ने “जय किसान, जय जवान” के नारों के साथ किसानों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।