BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कलश यात्रा के साथ हुआ त्रिदिवसीय अग्र भागवत का शुभारंभ


   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में अग्रसेन भवन, सेक्टर स्वर्ण नगरी में तीन दिवसीय अग्र भागवत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज श्री शक्ति मंदिर, साइट-4 से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर इंदौर से पधारे प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. बालकिशन शास्त्री जी ने अग्र भागवत ग्रंथ का विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। प्रथम दिवस की कथा में उन्होंने समाज सुधारक एवं वैश्य समाज के शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी के जन्म से लेकर युवावस्था तक के जीवन प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अग्र भागवत में श्रीमद्भागवत से आगे के सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का वर्णन मिलता है, जिनका श्रवण आगामी तीन दिनों तक कराया जाएगा।

आज की कथा में यजमान के रूप में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, बृजमोहन गोयल, अमित गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विनोद गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, गिरीश जिंदल एवं राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

समिति के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा में पूनम गुप्ता, निधि गर्ग, अंजलि बंसल, श्वेता जिंदल, कोमल बंसल, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शीतल गर्ग, मानसी गोयल, सोनिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।