BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय, महाराजा बिजली पासी की जयंती एवं सी. राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई

   Vision Live / ग्रेटर नोएडा 
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय जी एवं सामाजिक न्याय के महान प्रतीक महाराजा बिजली पासी जी की जयंती तथा देश के प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. मदन मोहन मालवीय जी के शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान, महाराजा बिजली पासी जी के साहस, सामाजिक समानता तथा शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष, एवं सी. राजगोपालाचारी जी के स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिक राजनीति के आदर्शों को स्मरण किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब देश संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव की चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे समय में इन महान व्यक्तित्वों के विचार हमें समता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव इनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और अवसर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निशा शर्मा, जिला सचिव तनवीर अहमद, जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित भाटी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी इंद्रेश कुमार सहित दिनेश शर्मा, ए.पी. सिंह, मनोज, राजू कुमार, राजेश पाल, पीयूष जाटव, संजय पटेल, संजय रावत, सचिन तंवर, राजकुमार एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे इन महान नेताओं के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।