BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

यमुना प्राधिकरण की गलत नीतियों के खिलाफ किसान एकता संघ करेगा बड़ा आंदोलन

  Vision Live / दनकौर
 ऊंची दनकौर में किसान एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. देशराज नागर के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना प्राधिकरण) क्षेत्र में रह रहे लोगों के आबादी निस्तारण और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर संगठन शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से किसान यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ पंचायतें करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिए गए। समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। अब किसान एकता संघ ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
चौधरी सोरन प्रधान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक किसान आंदोलन स्थल से घर वापस नहीं लौटेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से चौ. सोरन प्रधान, चौ. देशराज नागर, दुर्गेश शर्मा, राज सिंह ठेकेदार, महिपाल अधाना, जे.पी. नागर, सोबी नागर, दीपू सैनी, राकेश सैनी, गुड्डू एडवोकेट, प्रमोद सैनी, कलुआ पंडित, इंद्रजीत नागर, हरिश सैनी, बबलू सैनी, ललित सैनी, सोनू सैनी, संजय सैनी, करन नागर, अर्जुन सैनी, ओमवीर नागर सहित बड़ी संख्या में किसान व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।