BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्रद्धा, संकल्प और संगठनात्मक एकता के साथ भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी जयंती


 

  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मण्डल के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता करते हुए अटल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रनिष्ठ जीवन दर्शन को स्मरण किया।
भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ हुआ तथा एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जयंती की प्रसन्नता साझा की गई।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन भारतीय लोकतंत्र की नैतिक ऊँचाइयों का प्रतीक है। उनका व्यक्तित्व दृढ़ता और करुणा का अद्भुत संगम था। संसद में उनके विचार विरोध को भी संवाद में बदल देते थे। अटल जी ने यह सिद्ध किया कि जब राजनीति में भाषा शुद्ध और उद्देश्य स्पष्ट हो, तो लोकतंत्र और अधिक सशक्त बनता है।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवाद और संवेदना की जीवंत परंपरा थे। उन्होंने कहा कि अटल जी की राजनीति में शब्दों की मर्यादा, विचारों की स्पष्टता और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। आज के समय में उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के आदर्शों को संगठनात्मक कार्यशैली और जनसेवा में आत्मसात करें।
कार्यक्रम में शशिकांत, मण्डल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी, संजय चौहान, मण्डल महामंत्री रवि श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, मोहित पाराशर, गौरव सत्यार्थी, चन्द्रवीर, वी.एस. डागर, योगेन्द्र पवार, अजीत सिंह, गजेन्द्र अत्री, मोहन सिंह, विकास कुमार, शशि कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों को आत्मसात करने, राष्ट्र सेवा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।