BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पंकज चौधरी को आश्वस्त किया कि गुर्जर समाज उनकी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा

Vision Live/ Greater Noida 
 दिल्ली निवास पर उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात हुई। इस दौरान गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य भी उपस्थित थे। पंकज चौधरी से गुर्जर समाज के लोगों को पार्टी में अधिक से अधिक भागीदार बनाने पर चर्चा की। पंकज चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह पूरे प्रदेश का ध्यान रखेंगे और गुर्जर समाज के लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाने का प्रयास करेंगे।

सुखबीर सिंह आर्य ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गुर्जर समाज के उत्थान और हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने पंकज चौधरी को आश्वस्त किया कि गुर्जर समाज उनकी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इसके अलावा,  वेदपाल चपराना से भी मुलाकात की, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति ने अपने कर कमलों से पुरस्कार से सम्मानित किया है। वेदपाल चपराना होमगार्ड के कमांडेंट हैं और गुर्जर समाज के लिए गर्व की बात हैं। इस अवसर पर उनके साथ गुर्जर समाज के लोगों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।