BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पंकज चौधरी के नए यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनने पर गौतमबुद्धनगर में जश्न


   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी के स्वागत में गौतम बुद्ध नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर उत्सव मनाया।

चैनपाल प्रधान ने पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इस मौके पर सुनील भाटी सिरसा, गजेंद्र नागर, सुनील नागर, मनीष ठाकुर, रोशन सिंह, सोनू सिंह, सुनील गुप्ता, मनमोहन, राहुल चौहान, मुकेश भाटी, शंकर लाल गौतम और अशोक कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।