BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कचरा निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई



  • ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने बीडब्ल्यूजी बैठक में दी चेतावनी
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 एवं 2024 की विस्तार से दी जानकारी

 Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साफ–सफाई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीरता दिखाते हुए स्पष्ट कहा है कि जो भी बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) कचरे के उचित निस्तारण में लापरवाही करेगा, उस पर पेनल्टी सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्राधिकरण से संबद्ध संस्था फीडबैक फाउंडेशन द्वारा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बीडब्ल्यूजी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 तथा अपडेटेड रूल 2024 के सभी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल शहर बनाने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को अपने परिसर में ही कचरे का सेग्रिगेशन और प्रबंधन अनिवार्य रूप से करना होगा।

कार्यशाला में फीडबैक फाउंडेशन की तरफ से रूल 2016 एवं 2024 पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें उद्यमियों को निम्न जिम्मेदारियों की याद दिलाई गई—

  • परिसर में कचरा सेग्रिगेट करना
  • सुरक्षित स्थान पर उसका भंडारण
  • गीले कचरे का उचित निस्तारण
  • अधिकृत एजेंसियों को सेग्रिगेटेड कचरे का हस्तांतरण
  • यूज़र चार्ज का समय पर भुगतान
  • कचरा प्रबंधन की नियमित रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपना

प्राधिकरण ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता और जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, फीडबैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि,  इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।