BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन ने साइबर सुरक्षा पर आयोजित की कार्यशाला


Vision Live/ ग्रेटर नोएडा 

ओमिक्रॉन-2 स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता डॉ. गौरव कुमार ने उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा जागरूकता, ऑनलाइन सुरक्षा उपाय, डिजिटल फ्रॉड की पहचान तथा बचाव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विभिन्न सेक्टर्स से आए प्रतिभागी

कार्यशाला में विभिन्न सेक्टर्स से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और संबंधित प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे— विजेंद्र सिंह रावल (अध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा), महासचिव मनीष, संजय राणा, तरुण, मोहन सिंह, राकेश, हरकेश, कुशल पाल, एसपी जादौन, महेश पाल, गौरव, कुंदन सिंह, सज्जन सिंह, राजेश, गौतम, शैलेंद्र, राहुल, अनिल, अमित, दीपक, प्रताप रावल, संजय शर्मा तथा सेक्टर के अन्य अनेक सम्मानित सदस्य।

कार्यक्रम की सराहना

सभी उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को लाभकारी बताया और क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।