BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

— पंचायत/ चुनाव : देहात मोर्चा की गौतमबुद्धनगर में गरजन


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर 
औरंगपुर (अट्टा) गांव में राष्ट्रीय देहात मोर्चा द्वारा गजराज सिंह नागर के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिले के 244 गांवों में पंचाय चुनाव कराए जाने की पुरज़ोर मांग उठी। गोष्ठी की अध्यक्षता सतबीर बाबा ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय देहात मोर्चा के अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि शासन व प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव न कराना ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय व्यवस्था में स्थानीय निकाय सबसे प्राथमिक अधिकार है, जिसे समाप्त कर दिया गया है।


उन्होंने आरोप लगाया कि,
जमीन का मुआवजा ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना देना पड़ता है, इसलिए साजिशन ग्रामीण क्षेत्र को खत्म कर दिया गया और न ही शहरी निकाय बनाए गए। इससे मनमानी बढ़ गई है।

पंकज अवाना ने कहा कि अब तक 5% प्लॉट नहीं मिले हैं, न ही रोजगार की व्यवस्था हुई है। अस्पताल और स्कूल ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं, गांव की सड़कें और रास्ते खराब हैं तथा सीवर की व्यवस्था तक नहीं बनी। उन्होंने कहा,
ये कैसा विकास है? हमें एकजुट होकर देहात मोर्चे के साथ संघर्ष करना होगा।

देवराज नागर (बादलपुर) ने कहा कि क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि ग्रामीणों को उनके बेसिक अधिकार ही नहीं मिल रहे।
अगर ग्राम पंचायत नहीं दे सकते तो कम से कम नगर निगम का दर्जा तो दें। पंचायती राज कानून में जनता का हक सर्वोपरि है।

गजराज नागर ने कहा कि किसानों की जमीन जबरन ली गई, लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा।
हमें इकट्ठा होकर मजबूती से आवाज उठानी होगी।

प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि न होने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए भी ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कार्यक्रम में चौधरी अनुज नागर, एडवोकेट दीपक नागर (जगनपुर), शोभित नागर (अमरपुर), देवेंद्र भड़ाना, ओम चौधरी (अगापुर), चौधरी आज़ाद अवाना (असगरपुर), ध्रुव अवाना, रविंद्र नागर, अशोक नागर, साहिल प्रधान, सचिन नागर, रवि चौधरी, अशोक मावई, सैंकी तोमर, संतराज चौधरी, अमित नागर, नकुल सिंह, अनुज तंवर, तिलक तंवर, आकाश नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।