BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

महापरिनिर्वाण दिवस पर ABVP ग्रेटर नोएडा इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



  Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ग्रेटर नोएडा इकाई ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में परिषद पदाधिकारियों, प्राध्यापकों तथा अनेक छात्र-कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. ममता गोस्वामी, तथा प्रांत संयोजक एवं साविष्कार असिस्टेंट प्रोफेसर वैभव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विभाग छात्रा प्रमुख डॉ. प्रिया शर्मा ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

वृक्षारोपण अभियान में छात्र-कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से आयुष चौहान और श्रेयांश मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा।

सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा समाज में हरित चेतना फैलाने का संकल्प लिया।

ABVP ग्रेटर नोएडा इकाई द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।