BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा:- 78.25 लाख की फिर पेनल्टी ठोकी

 
  Vision Live  / ग्रेटर नोएडा 

ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने 32 और जगहों पर ग्रैप-4 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 78.25 लाख की पेनल्टी लगाई है।

किन कंपनियों पर लगी पेनल्टी

प्राधिकरण ने जिन कंपनियों और व्यक्तियों पर पेनल्टी लगाई है, उनमें एनबीसीसी इंडिया, आरजे ग्रुप, अरिहंत वन, ला रेजीडेंसिया, आम्रपाली लेजर वैली, डीवी प्रोजेक्ट, केके प्रोजेक्ट आदि बिल्डर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

प्राधिकरण की चेतावनी

प्राधिकरण ने ग्रैप-4 के नियमों का उल्लंघन करने और प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रैप-4 के नियमों का पूरा पालन करने के निर्देश दिए हैं।

क्रियान्वयन

एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में प्राधिकरण की परियोजना विभाग की पूरी टीम अपने एरिया में नजर रख रही है और रोक के बावजूद कंस्ट्रक्शन करने और निर्माण सामग्री को ढककर न रखने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर टीम पेनल्टी भी लगा रही है।

ग्रेटर नोएडावासियों से अपील

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेटर नोएडावासियों से प्रदूषण को रोकने में प्राधिकरण के सहयोग की अपील की है।