BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आंखों के कैंप में 75 मरीजों ने कराया इलाज

Vision Live/ दनकौर 
उदय गार्डन भट्ठा गौतमबुद्ध नगर में आयोजित आंखों के कैंप में 75 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इस कैंप में डॉ. नीलम और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप में मोतियाबिंद के 16 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया और उन्हें वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद भेजा गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में देवी राम (सचिव) दनकौर, हरीश शर्मा मकनपुर वाले दनकौर, राजेंदर प्रसाद शर्मा ऊची दनकौर, लाला डब्बू दनकौर, चंद्र पाल शर्मा, धनौरी व इंजी. राजेंदर शर्मा, खरली शामिल हुए।

आयुषमान कार्ड बनाने में सहयोग

आयुषमान कार्ड बनाने में अशोक भाटी और विशाल ने सहयोग किया। कैंप के आयोजन में वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद और सुरया अस्पताल की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगला कैंप

अगला कैंप इसी पलैस पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को लगेगा। कैंप के आयोजन में भूपेंद्र सिंह भाटी अध्यक्ष दनकौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।