BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सेक्टर-36 RWA चुनाव 2025: डॉ अजय भाटी पैनल के पक्ष में महिलाओं का डोर-टू-डोर जनसंपर्क


 मौहम्मद इल्यास – “दनकौरी” /  ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-36
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में RWA चुनाव 2025 को लेकर चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में डॉ अजय भाटी पैनल के समर्थन में महिलाओं ने चुनावी अभियान की कमान संभाल ली है। सेक्टर की महिलाएं घर-घर जाकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर residents से समर्थन की अपील कर रही हैं।

महिलाओं का कहना है कि डॉ अजय भाटी पैनल सेक्टर की सुरक्षा, साफ-सफाई, मेंटेनेंस, पानी-बिजली की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर है। इसके साथ ही सेक्टर में लाइब्रेरी की स्थापना जैसे मुद्दे भी पैनल की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, जिससे बच्चों, युवाओं और परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

डॉ अजय भाटी पैनल में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ अजय भाटी, महासचिव पद के प्रत्याशी शरद चंद्र शर्मा और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ठाकुर नारायण सिंह शक्तावत शामिल हैं।
डोर-टू-डोर अभियान में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे एक पारदर्शी और सक्रिय RWA चाहती हैं, जो महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सभी residents की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दे। इसी सोच के साथ वे डॉ अजय भाटी पैनल के समर्थन में मैदान में उतरी हैं
पैनल की प्रमुख प्राथमिकताओं में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, गार्डों की ट्रेनिंग, साफ-सफाई व मेंटेनेंस में सुधार, पानी-बिजली की बेहतर व्यवस्था, सेक्टर में लाइब्रेरी की स्थापना और residents की भागीदारी से एक मजबूत RWA का निर्माण शामिल है।