BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

वंडरलैंड फीड्स ने उत्तर प्रदेश में लगाया 240 करोड़ का निवेश, 750 से अधिक महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Vision Live/ Yeida City 

वंडरलैंड फूड्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में लगभग 240 करोड़ रुपये के निवेश से एक ग्रीनफील्ड नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।

*प्रोजेक्ट की खासियत:*

- परियोजना में आंशिक वित्तपोषण हेतु आशा वेंचर्स फंड–I तथा ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी द्वारा कंपनी में 140 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किया जा रहा है।
- परियोजना से समाज के कमजोर वर्ग से आने वाली 750 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
- परियोजना के पूर्ण रूप से परिचालन में आने पर इससे प्रतिवर्ष 800 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सृजित होने की उम्मीद है।

*भूमि आवंटन:*

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता को परियोजना के लिए 30,000 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि का आशय पत्र प्रदान किया। भूमि का कब्जा प्राप्त होने के 24 महीनों के भीतर परियोजना में उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना है।