BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

“फ्रेशर्स 2025: जीएलबी बजाज आईएमआर में जोश का धमाका”




जीएलबी बजाज आईएमआर में फ्रेशर्स पार्टी 2025: प्रतिभा, जोश और संगीत की अनोखी शाम

    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
जीएलबी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (GLBIMR) में नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स एवं डीजे नाइट 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने छात्रों की ऊर्जा, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को यादगार पल दिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सिंगिंग, डांस, ड्रामा और फैशन वॉक सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करते हुए शिवम सोलंकी को मिस्टर फ्रेशर और प्रत्युषा पांडेय को मिस फ्रेशर के ख़िताब से नवाजा गया।

इस आयोजन में टीवी9 भारतवर्ष के पत्रकार आकाश वत्स और मॉडल एवं टीवी अभिनेता भारत विग जज एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक डॉ. सपना राकेश ने अतिथियों का स्वागत हरित पौधों के साथ किया और उनका आभार व्यक्त किया।

अतिथियों ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
फ्रेशर्स कार्यक्रम के बाद आयोजित डीजे नाइट ने उत्साह को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया, जहाँ छात्रों ने संगीत की धुनों पर खूब मस्ती की।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक डिनर के साथ हुआ, जिसने छात्रों और फैकल्टी के बीच संवाद और आत्मीयता को और मजबूत किया। फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना की।