BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मुकुंदोत्सव-2025 : “प्रकृति – भूमि से ब्रह्मांड तक” का भव्य आयोजन




Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

ब्रेन ट्री ग्लोबल स्कूल द वैदिक गुरुकुल में “प्रकृति – भूमि से ब्रह्मांड तक” विषय पर आधारित मुकुंदोत्सव-2025 का दिव्य और प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पूज्य अतुल कृष्ण महाप्रभु जी एवं गिरिराज प्रभु जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

विद्यालय के निदेशक  रोहित तोमर ने गुरुदेव  प्रेमानंद महाराज जी की चरण वंदना कर और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का आरंभ किया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के वैदिक गुरुकुल मॉडल और संस्कार-आधारित शिक्षा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उत्सव बच्चों में प्रतिभा, आत्मविश्वास व सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाते हैं।

बच्चों ने गुरु वंदना, सृष्टि की उत्पत्ति, प्रकृति-पूजन, चारों ऋतुओं, पंचतत्त्व और चारों युगों की मनमोहक प्रस्तुतियों से संपूर्ण सृष्टि-यात्रा को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों में कला, आध्यात्मिकता और ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुकुंदोत्सव-2025 विद्यालय की वैदिक शिक्षण परंपरा, बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी समझ का उत्कृष्ट प्रतीक बनकर सामने आया।