BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अटल जयंती पर जिले भर में श्रद्धा कार्यक्रम, 1116 बूथों पर पुष्पांजलि व विचार गोष्ठियां आयोजित


   Vision Live / गौतमबुद्धनगर
 भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा जिले के 1116 बूथों पर दीपमालिका कार्यक्रम के अंतर्गत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर अटल जी के विचारों, जीवन चरित्र एवं देश के प्रति उनके योगदान विषय पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को विकास के स्पष्ट विज़न के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके जीवन पर आधारित यह प्रदर्शनी हम सभी को राष्ट्रसेवा और सुशासन की प्रेरणा देती है।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि महान राजनेता, प्रखर वक्ता एवं कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनके जन्म से लेकर राजनीतिक जीवन में देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, ताकि अटल जी की स्मृतियां सदैव जीवंत बनी रहें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, सतेन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अरुण प्रधान, रवि जिंदल, मनोज प्रधान, ओमकार भाटी, रामकुमार नागर, राजीव सिंघल, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।