BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गाँव सफीपुर में समाजवादी पार्टी की SIR प्रक्रिया समीक्षा बैठक सम्पन्न



Vision Live/ Greater Noida 

गाँव सफीपुर में आज समाजवादी पार्टी के प्रभारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा SIR प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व चेयरमैन गजराज नागर, पूर्व ज़िला अध्यक्ष इन्दर प्रधान सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में BLA साथी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बूथ संख्या 521–522, 577–600, 623–637, 676–681 तथा 708–718 पर संचालित SIR प्रक्रिया का विस्तृत निरीक्षण किया गया। प्रभारीगण ने जमीनी स्तर से प्राप्त फीडबैक के आधार पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए और आगे की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

कार्यक्रम में सभी बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूर्व ज़िला अध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में सम्मानपूर्वक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इन्दर प्रधान का निरंतर सक्रिय योगदान अत्यंत सराहनीय बताया गया—वे अब तक लगभग 450 बूथों पर बैठकें कर चुके हैं और हर स्थान पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उनका प्रेरणादायी अभियान लगातार जारी है।

बैठक में उपस्थित सभी BLA साथियों ने अपने-अपने बूथों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और आगामी चरणों में पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी का यह सतत संवाद एवं समीक्षा अभियान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन की नीतियों को प्रभावी रूप से बूथ स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, विक्रम टाईगर, जगवीर नम्बरदार, हीरालाल यादव, अजय चौधरी, विनोद लोहिया, अब्दुल खान, अक्षय चौधरी, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनील बदोली, अकबर खान, अनिल प्रजापति, वकील सिद्दकी, बब्ली भाटी, मोहित नागर, यूनुस प्रधान, पवन जोगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।