BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा मण्डल में “SIR Activity” अभियान तेज़ रफ़्तार में; गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण जारी


बीएलओ–बीएलए-2 टीमें कर रहीं हैं व्यापक सत्यापन; विजिलेंस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने की प्रगति समीक्षा

   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल के नेतृत्व में “SIR Activity” अभियान पूरे मण्डल के सभी बूथों पर अत्यंत प्रभावी और योजनाबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत गणना प्रपत्रों का घर-घर वितरण एवं सत्यापन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

बीएलओ एवं बीएलए-2 की टीमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित “गणना प्रपत्र” की प्रतियाँ घर-घर पहुँचाकर नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर रही हैं। पात्र नागरिकों द्वारा भरे गए प्रपत्रों की एक प्रति सुरक्षित रखी जा रही है, जबकि दूसरी प्रति समुचित जाँच-प्रक्रिया के बाद संबंधित निर्वाचक अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

शुरुआती चरण में नए प्रपत्र को समझने में आमजन को थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन बूथ स्तर पर तैनात बीएलओ–बीएलए-2 कर्मियों ने तत्परता के साथ सभी समस्याओं का समाधान किया।


विजिलेंस अधिकारी ने की समीक्षा, कार्य में सुधार पर दी सराहना

दोपहर के बाद विजिलेंस अधिकारी सुश्री ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्य से संतोष जताते हुए निर्देश दिया कि 4 दिसंबर 2025 तक सभी प्रपत्रों की जाँच एवं सत्यापन प्रक्रिया हर हाल में पूर्ण की जाए।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार तथा बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।


भगवत प्रसाद शर्मा की सक्रिय भूमिका से मिला अभियान को बल

मण्डल के मीडिया प्रभारी एवं बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा पूरे अभियान के संचालन, मीडिया समन्वय और जमीनी रिपोर्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी सतत उपस्थिति और सूचना के पारदर्शी संप्रेषण से अभियान को मजबूती मिली है।
उनके प्रयासों के कारण मंडल इकाइयों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है, जिससे SIR कार्यक्रम की गति और अधिक तेज हुई है।


SIR सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्ठा सर्वोपरि

प्रशासन की टीमें पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। बीएलओ–बीएलए-2 कर्मी लगातार घर-घर पहुँचकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं और प्रपत्रों की बारीकी से जाँच कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण कर कार्य को समयसीमा में पूरा कराने को तत्पर हैं।


जनप्रतिनिधियों का सहयोग बना अभियान की ऊर्जा

दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर एवं विधायक प्रतिनिधि योगेश सिंह कई बूथों का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने वहाँ बीएलओ स्वाति यादव, पूनम वर्मा, बीएलए-2 सार्थक झा तथा शक्ति केंद्र-12 के संयोजक शेखर झा से विस्तृत चर्चा कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जमीनी स्तर के कर्मियों के संयुक्त प्रयासों से SIR कार्यक्रम अपने लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।