BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान आदर्श इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम; RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी 29 नवम्बर को करेंगे शिलान्यास


    मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने आज प्रेस क्लब, ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि आगामी 29 नवम्बर 2025 (शनिवार) को माननीय जयंत चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष—RLD एवं केंद्रीय मंत्री, दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में प्रस्तावित आधुनिक इनडोर स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।

प्रेसवार्ता में श्री चौधरी ने कहा कि यह इनडोर स्टेडियम क्षेत्र में खेलों के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया:

“यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को वास्तविकता में बदलने की शुरुआत है। इनडोर स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ और प्रतियोगिताओं के आयोजन की बेहतर संभावनाएँ प्रदान करेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि RLD हमेशा से युवा शक्ति, खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में संकल्पित रही है। यह परियोजना उसी सोच का विस्तार है।

श्री योगेन्द्र चौधरी ने क्षेत्रवासियों, युवाओं और खिलाड़ियों से बड़े पैमाने पर कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
महेश आर्य (राष्ट्रीय सचिव), अजीत दौला, एड. इंद्रवीर भाटी, जनार्दन भाटी, जिला अध्यक्ष मनवीर भाटी, श्रीमती प्रियंका अत्रि, हरवीर सिंह तालान, श्रीमती रिजवाना मेवाती, हरिओम भाटी, कपिल नंबरदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।