BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को लेकर ग्रेटर नोएडा के KCC कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च


Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

दिल्ली में हुए लाल किला के पास ब्लास्ट की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को गम और आक्रोश से भर दिया है। इसी घटना को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित KCC कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर शहीदों व पीड़ितों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मार्च के दौरान युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े संदेश देते हुए शांति, एकता और मानवता की मजबूती का संकल्प दोहराया।

युवा नेता प्रशांत वर्मा ने कहा,
“हम सभी दिल्ली ब्लास्ट से बेहद दुखी हैं और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे हमले मानवता पर आघात हैं। हम युवा आतंकवाद मुक्त भारत के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे।”

आर्यन भारद्वाज ने कहा,
“आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम सबको एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए।”

आलोक बोले,
“हिंसा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं। यह हमला हमें शांति और मानवता को सर्वोपरि रखने की सीख देता है।”

योगेश गुप्ता ने कहा,
“कट्टरवाद किसी भी नाम पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। इसके खिलाफ जागरूकता बेहद आवश्यक है।”

रितांशु सिंह के शब्दों में,
“आतंकवाद हमारी एकता और सच्चाई को नहीं तोड़ सकता। हम देशहित में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।”

शावेज़ ने कहा,
“चर्मपंथ के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सभी समुदायों में सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राजवीर सिंह ने कहा,
“हम पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं और नफ़रत को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं।”

राकेश यादव ने कहा,
“लाल किला ब्लास्ट मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना होगा।”

रुद्र प्रताप सिंह ने कहा,
“कट्टरता किसी भी रूप में खतरनाक है। पूरा हिंदुस्तान शांति और एकता के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।”

कैंडल मार्च में KCC कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर ‘शांति और एकजुट भारत’ का संदेश दिया।