BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पर कार्यक्रम आयोजित



       Vision Live / दनकौर 

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में 14 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति रानी सेन ने किया, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स एवं उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन और पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया।

इसके बाद डॉ. नाज़ परवीन ने पंडित नेहरू के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नेहरू जी बच्चों की शिक्षा और विकास को राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार मानते थे। उनके अनुसार, एक मजबूत राष्ट्र वही है जहाँ बच्चे जिम्मेदारी और देशहित को केंद्र में रखकर आगे बढ़ें।

डॉ. राजीव पांडेय ने अपने संबोधन में पंडित नेहरू के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि नेहरू जी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि विश्वभर के बच्चों के “चाचा नेहरू” थे। इसी स्नेह और विचारधारा के कारण उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

अमित नागर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पंडित नेहरू का संदेश रहा है कि बच्चे देशहित में कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी दें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम को सफल बनाया।