BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान एकता महासंघ ने बड़ी धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस



     Vision Live  / दनकौर 

किसान एकता महासंघ का पहला स्थापना दिवस शनिवार को दनकौर क्षेत्र के डूंगरपुर रीलका गांव में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक चौ. बाली सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने की।

संगठन के जिला अध्यक्ष चौ. अरविंद सैकेटरी ने बताया कि किसान एकता महासंघ की स्थापना एक वर्ष पूर्व किसानों, मज़दूरों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार उन स्थानों पर किसानों की पैरवी करता रहा है, जहां उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। पिछले एक वर्ष में किसान हित से जुड़े कई मोर्चों पर संगठन ने मजबूती से लड़ाई लड़ी है।

स्थापना दिवस समारोह में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा सहित कई राज्यों से भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगे की कार्ययोजना का खाका तैयार किया गया।

मंच पर उपस्थित प्रमुख लोगों में चौधरी बाली सिंह, गंगा प्रसाद पांडे, देवेंद्र सोमवंशी, सच्चिदानंद सिंह, बबली कसाना, रामानंद कसाना, पप्पू प्रधान, राकेश चौधरी, कर्मवीर भाटी, प्रवीण पहलवान, जितेंद्र शयौरान, सुशील गुर्जर, सावित्री देवी, अजय कुमार, रवि नागर, अमित नागर, वीरू ठेकेदार, राजवीर ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल और राजू अधाना सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे।