BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने लिए मनोरंजक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद


  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर पूरे दिन बच्चों की खिलखिलाहट और रंगारंग गतिविधियों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा छात्रों को यह बताते हुए हुई कि बाल दिवस किस उद्देश्य से मनाया जाता है और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बच्चों प्रति प्रेमपूर्ण सोच और जीवन दर्शन क्या था। बच्चों को ‘चाचा नेहरू’ के जीवन से जुड़ी प्रेरक बातें रोचक तरीके से बताई गईं।

इसके बाद शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए मैजिक शो, मनोरंजक खेल और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और खूब आनंद उठाया। रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल भी समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी छात्रों को आशीर्वाद भी प्रदान किया।

पूरे आयोजन में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय रहा।