BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर में नेहरू जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न


   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर संगठन द्वारा आज जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, बिसरख में भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की तथा संचालन संगठन प्रभारी एवं महासचिव मुकेश शर्मा ने किया।

नेहरू जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि— "नेहरू जी का सपना था कि भारत की जय तभी पूर्ण होगी जब किसानों, जवानों, महिलाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों सहित हर भारतीय सशक्त हो।" उन्होंने नेहरू जी को समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के मार्गदर्शक के रूप में याद किया।

पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा

जिला कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए हर पदाधिकारी से ग्राम एवं बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय से प्राप्त कार्यक्रमों, स्थानीय मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों और संगठनात्मक मजबूती के प्रति सभी कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत हैं।

उन्होंने कहा कि— "आज मंडल और बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन खड़ा है। हम सभी को एकजुट होकर स्थानीय समस्याओं के समाधान और आम जनता की आवाज उठाने में सक्रिय रहना होगा।"
साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान में सभी बी.एल.ए. को सतर्क रहकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित

नेहरू जयंती कार्यक्रम एवं कार्यकारिणी बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, नीरज लोहिया, धर्म सिंह बाल्मीकि, किशन शर्मा, महाराज सिंह नागर, कपिल भाटी, हरेन्द्र शर्मा, आर.के. प्रथम, चरण सिंह, रमेश यादव, देवेश चौधरी, सुबोध भट्ट, ओमकार राणा, तनवीर अहमद, अरुण भाटी, सुमित अत्री, अमित कुमार, मोहित पंडित, बिन्नू नेता जी, रमा नैय्यर, तनु सिंह, विपिन त्यागी, वीरेंद्र सिंह, गजन प्रधान, प्रिंस भाटी, रमेश जीनवाल, ओमप्रकाश दीक्षित, डॉ. जयवीर पांचाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

दूसरे सत्र में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं में— दुष्यंत नागर, रिज़वान चौधरी, गौतम सिंह, कैलाश बंसल, पुनीत मावी, दयानन्द नागर, सचिन शर्मा, सचिन जीनवाल, अरविन्द रेक्सवाल, विजय नागर, धर्मवीर प्रधान, अक्षय कोरी, चंद्रशेखर वर्मा, गौरव वसिष्ठ, इंद्रेश कुमार, धीरे सिंह, सचिन भाटी, यश भाटी, मेहरचंद, जयवीर सिंह एडवोकेट, पवन भाटी एडवोकेट, संदीप भाटी, अंकित लोहिया, सौरभ चेची, हरकेश चौधरी, अजय अत्री आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्वक, गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।