BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएगा गौतमबुद्ध नगर का वेदांत शर्मा


   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी वेदांत शर्मा आगामी 41वीं सीनियर व 8वीं कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर तक बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम, स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित की जाएगी।

वेदांत शर्मा कैडेट वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे और पूमसे तथा फाइट — दोनों प्रमुख विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस चैंपियनशिप में देश के 28 राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वेदांत ने पूर्व में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि “वेदांत का खेल अनुशासित और आत्मविश्वास से भरा है। हमें उम्मीद है कि वह इस प्रतियोगिता में भी जिले का नाम रोशन करेगा।”

गौरतलब है कि वेदांत शर्मा ने इससे पहले थाईलैंड के पटाया में आयोजित 8वीं हीरोज कप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए थे।