BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बिहार में भाजपा की प्रचंड विजय पर ग्रेटर नोएडा में जश्न, आतिशबाज़ी से गूंजा मंडल कार्यालय



     Vision Live / ग्रेटर नोएडा
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ग्रेटर नोएडा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार उत्सव मनाया। मण्डल कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी की चमक और कार्यकर्ताओं की जोश भरी नारेबाज़ी ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटकर विजय की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे भाजपा संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के विकासवाद में विश्वास का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा, “यह विजय केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जन-जन के विश्वास और कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व अनुशासन का प्रतिफल है। बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में दृढ़ मत दिया है। हम सबका संकल्प है कि भाजपा की नीतियों और सेवा-भाव को और अधिक गति से जनता तक पहुँचाएँ।”

विजय उत्सव में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष रावेन्द्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान; महामंत्री मुकेश दीक्षित; मंत्री भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, पुनीत दीक्षित; कोषाध्यक्ष आर्य कोरी; मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा; आईटी संयोजक प्रभात अग्रवाल और सोशल मीडिया संयोजक अरुण मलेठा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा जनसंपर्क अभियान को निरंतर तेज किया जाएगा।