BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत को जानो” प्रतियोगिता में डीपीएस ग्रेटर नोएडा रहा अव्वल



🏆 💐 संपर्क – सहयोग – संस्कार – सेवा – समर्पण 💐

      Vision Live / ग्रेटर नोएडा
भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता का सफल आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय “भारत को जानो” प्रतियोगिता के प्रभारी श्री मुदित मोहन अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बच्चों ने अत्यंत उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों — जूनियर एवं सीनियर — में आयोजित की गई, जिसमें प्रश्नोत्तर दौर रोमांचक और ज्ञानवर्धक रहा।

🏅 प्रतियोगिता परिणाम :

जूनियर वर्ग
1️⃣ दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
2️⃣ रामाज्ञा स्कूल, नोएडा
3️⃣ रामाज्ञा स्कूल, ग्रेटर नोएडा

सीनियर वर्ग
1️⃣ दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा
2️⃣ प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा
3️⃣ रामाज्ञा स्कूल, नोएडा

✨ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण भी सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों और विद्यालयों का आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा सविता शर्मा, प्रिंसेस श्वेता, मुकुल गोयल, उपासना चंद्रा, पल्लवी सक्सेना, हिमा संदीप, मदन कुमार झा, संजय कुमार शर्मा, पूर्णिमा, महुआ सरकार एवं आमिर नसीम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मीडिया समन्वय मुकुल गोयल, मीडिया प्रभारी, भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा किया गया।