BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लॉयड ग्रुप में एआई पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित, फार्मा रिसर्च में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ेगी भूमिका


   Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (फार्मेसी) में  आज 14 नवम्बर 2025 को आगामी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “Embracing AI in Pharma” के तहत “AI Empowering Pharma Research and Analytics” विषय पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें फार्मा शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग में एआई के उपयोग पर गहन चर्चा की गई।

वर्कशॉप दो तकनीकी सत्रों में संचालित हुई—

पहला सत्र: “AI in Pharma: Changing Horizons”
इस सत्र में आईबीएम के सीनियर बिजनेस मैनेजर  राज रोहित तीर ने मुख्य वक्ता के रूप में ड्रग डिस्कवरी में एआई, क्लिनिकल ट्रायल्स में क्लाउड टेक्नोलॉजी, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन, तथा एआई सिस्टम्स के एथिकल एवं रेग्युलेटरी आयामों पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि एआई आने वाले वर्षों में फार्मा रिसर्च को अधिक सटीक, प्रभावी और तेज बना देगा।

दूसरा सत्र: “Pharma Analytics Using Python”
प्रो. रागिब शकील (फाइनेंस एवं डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्ट, पूर्व डेलॉयट एवं बैंक ऑफ अमेरिका) ने पायथन के प्रमुख टूल्स—पैंडाज, नमपाई, मैटप्लॉटलिब और सीबॉर्न—के माध्यम से फार्मा डेटा एनालिटिक्स का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों से वास्तविक डेटा सेट्स पर मिनी प्रोजेक्ट भी करवाया, जिसमें डेटा विज़ुअलाइजेशन और रिसर्च मेथडोलॉजी के अनुप्रयोग पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रो. रमेश कुमार गोयल (पूर्व कुलपति, डीपीएसआरयू, नई दिल्ली) की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “एआई टूल्स हमारे मस्तिष्क की क्षमताओं को और विकसित करने में सहायक हैं। युवाओं को तकनीक का रचनात्मक उपयोग कर शोध को नई दिशा देनी चाहिए।”
उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए और आयोजन की सराहना की।

वर्कशॉप में विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों से आए 70 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। सभी ने फार्मा डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संयुक्त उपयोग की गहरी समझ विकसित की।

लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रैटेजिस्ट ऑफिसर एवं हेड ग्रोथ डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने बताया कि यह वर्कशॉप आगामी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “Embracing AI in Pharma” की दिशा में लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) और आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्रों और शोधकर्ताओं को उद्योग की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगी।