BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

समाजवादी पार्टी का दादरी में घर-घर संपर्क अभियान

📌 Vision Live/ Dadri 

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आज राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी एवं दादरी प्रभारी इंदर प्रधान के नेतृत्व में दादरी नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। प्रतिनिधि मंडल ने नागरिकों को SIR प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी और BLO द्वारा वितरित किए जा रहे फॉर्म की स्थिति व प्रगति की भी समीक्षा की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत कार्यकर्ताओं ने दादरी क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को SIR प्रक्रिया के महत्व से अवगत कराया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक समय पर अपने फॉर्म जमा कर सकें। साथ ही विभिन्न वार्डों के BLO से मुलाकात कर उन्हें सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्यभार का दबाव कम हो सके।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि “चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर PDA के वोट काटने की साजिश कर रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।”

दादरी विधानसभा SIR प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने बताया कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्येक बूथ पर PDA प्रहरियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे। सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कम समय में अत्यधिक कार्यभार दिए जाने से कई BLO अत्यधिक मानसिक तनाव में हैं और कुछ को इस्तीफा व आत्महत्या जैसे कदम तक उठाने पड़े हैं। इसलिए अंतिम तिथि बढ़ाने पर आयोग को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
जगबीर नंबरदार, सुरेंद्र नागर, विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, कुलदीप भाटी, डॉ. शशि यादव, लखन यादव, देवेंद्र भाटी, विक्रम चेयरमैन, हारुन सैफी, सुशील नागर, अनिल नागर, सुमित नागर, आजाद नागर, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, बबली भाटी, राजेश नागर, राजेश दीक्षित, विपिन सेन, अनिल प्रजापति, इमरान खान, गौरव भाटी, ब्रह्मपाल भाटी आदि।