BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती और क्षेत्रीय विकास पर हुआ मंथन


        Vision Live / ग्रेटर नोएडा

 भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल राठी प्रधान के ईटा-1 स्थित आवास पर आज केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, क्षेत्रीय विकास और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसंपर्क अभियानों, तथा जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित नेताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक मजबूत पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में डोरीलाल लोधी, गौरव राठी, डॉ. राजेश शर्मा, सेवानंद शर्मा, लालू चेयरमैन, दीपक भाटी (RWA अध्यक्ष), आदेश भडाना, राजेंद्र राव, कंवर सिंह, जितेंद्र भाटी, विक्रम यादव, मोहित भाटी, राकेश राठी सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने बताया कि पार्टी नेतृत्व लगातार संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में नई ऊर्जा आने और जनसेवा कार्यों को और गति मिलने की संभावना व्यक्त की गई।

यह बैठक क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।