BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाल विकास शिक्षा संस्थान कनरसा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया शहीदी दिवस


Vision Live/ Dankaur 

 बाल विकास शिक्षा संस्थान, कनरसा में सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

विद्यालय के प्रबंधक महकार नागर ने बच्चों को गुरु तेग बहादुर जी के महान त्याग, बलिदान और उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को गुरु के आदर्शों से प्रेरणा लेने और सत्य, साहस तथा मानव सेवा के पथ पर चलने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में श्रीमती भावना, श्रीमती मंजू, नेहा, शीतल, ज्योति, निधि नागर, एलिस, चंचल, गौरी, शौरभ सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर ने बच्चों में देशभक्ति, त्याग और मानवता के मूल्य मजबूत करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया तथा गुरु तेग बहादुर जी के अमर बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान किया।