BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व सुपरवाइज़र टीम को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित


असलम परवेज / देवरिया

विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।

पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या 27 की बीएलओ सुश्री साधना, बूथ संख्या 170 के बीएलओ श्री चंद्रशेखर गुप्ता, तथा सुपरवाइज़र श्री अनमोल मणि त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फीडिंग कार्य पूर्ण कर अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से सफल बनाया।

जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कार्मिकों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण चरण है। बीएलओ और सुपरवाइज़र टीमें इस प्रक्रिया की मुख्य धुरी हैं और उनका समर्पण जनपद की कार्यसंस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे कर्मठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को आगे भी निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।


जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि देवरिया जनपद आगामी दिनों में विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।