BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आई.ई.सी. कॉलेज में रक्तदान एवं थैलेसीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन



Vision Live / Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा, नॉलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आज रक्तदान एवं थैलेसीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ नोएडा एलीगेंस के सौजन्य से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, एक्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार एवं निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज जैन, सचिव दिलीप कुमार सिंह एवं अनुज उपाध्याय का स्वागत कर किया।

रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान महादान है। रक्त की कमी का दर्द वही समझ सकता है जिसने अपने किसी प्रियजन को रक्त की अनुपलब्धता के कारण खो दिया हो। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए।”

थैलेसीमिया जांच शिविर के दौरान उन्होंने बताया कि यह बीमारी आनुवांशिक होती है और इसमें मरीज को हर दो सप्ताह में रक्त चढ़ाना पड़ता है। भारत में हर वर्ष लगभग 10,000 नए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि “विवाह से पूर्व थैलेसीमिया जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए ताकि इस बीमारी की रोकथाम हो सके।”

कार्यक्रम प्रभारी प्रो. शरद माहेश्वरी ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। शिविर में 100 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 73 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद रक्तदान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं छात्रों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।