BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जागरूकता रैली अभियान की दूसरी वर्षगांठ पर लोगों को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक


धर्मार्थ जन सेवा समिति व श्री कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल ने मिलकर किया आयोजन


Vision Live/ Dankaur 
धर्मार्थ जन सेवा समिति के सहयोग से श्री कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित जागरूकता रैली अभियान की दूसरी वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। यह रैली समिति के मुख्य कार्यालय झाझर रोड, दनकौर से प्रारंभ होकर अच्छेजा बुजुर्ग, मिर्जापुर, रबूपुरा, झाझर, ककोड़, चांगोली मोड़, हुसैनपुर और अलीपुरा होते हुए पुनः दनकौर में संपन्न हुई।

रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाटी (अध्यक्ष, दनकौर), पवन कुमार शर्मा (निलोनी मिर्जापुर), ठाकुर मनबीर सिंह भाटी (एलआईसी प्रतिनिधि), सलीम उस्मानपुर ट्री बाला सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

रैली के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा यह अपील की गई कि क्षेत्रवासी हर महीने की 13 तारीख को दनकौर क्षेत्र के भट्टा गांव स्थित उदय गार्डन में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में अवश्य भाग लें। इस शिविर में मोतियाबिंद सहित आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

धर्मार्थ जन सेवा समिति और श्री कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।