BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शारदा यूनिवर्सिटी में आत्मनिर्भर भारत पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित


      Vision Live / ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी, गौतमबुद्धनगर द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी, नॉलेज पार्क में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” पर प्रबुद्ध सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक शर्मा ने की जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत किसी भी वैश्विक दबाव में निर्णय नहीं लेता और देश की जनता के हित में हर निर्णय स्वतंत्र रूप से लेता है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दें ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

विनीत अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार में जुटना चाहिए और स्थानीय दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों की बिक्री व उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस प्रबुद्ध सम्मेलन से आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और जनता स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी।

अभियान संयोजक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा यह अभियान समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है और लोग स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील भाटी, सह संयोजक सीए अश्वनी गोयल, जयकरण भाटी, कर्मवीर आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, योगेन्द्र भाटी एडवोकेट, डॉ. सुरेश चंद भाटी, सुखपाल प्रधान, महावीर त्यागी, एक्स.एन. करनाल, जी.एस. अग्रवाल, प्रो. अमित अत्री, एडवोकेट राहुल यादव, एडवोकेट कपिल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।