BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

उदय गार्डन में नेत्र कैंप: 57 O.P.D., 15 मोतियाबिंद चयनित,अगला शिविर 13 दिसंबर को लगेगा


Vision Live/ Dankaur 

उदय गार्डन भट्ठा, गौतमबुद्ध नगर में नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 57 मरीजों की O.P.D. जांच की गई तथा 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित कर मार्क किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ डा. योगेश भारद्वाज, विशाल भाटी, अरुण वैशला सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

नेत्र परीक्षण में भारद्वाज ऑप्टिकल्स, रेलवे स्टेशन दनकौर और श्री कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल, ग्रेटर नोएडा की टीम ने सहयोग दिया।

मेडिकल टीम को निस्वार्थ सेवा के लिए मेगज़ीन द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथियों में मा. देवी राम (सचिव), हरीश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, लाला डब्बू दनकौर, मा. चंद्रपाल शर्मा धनौरी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाटी (दनकौर) ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि अगला नेत्र शिविर 13 दिसंबर 2025 को इसी स्थल पर आयोजित होगा


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }