BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

अवेयरनेस कैंप 2.0 सफलतापूर्वक आयोजित, शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस, शारदा यूनिवर्सिटी



📌 Vision Live/ Greater Noida 

ग्रेटर नोएडा स्थित जी.डी. गोएनका पब्लिक स्कूल में शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के बाल चिकित्सा एवं निवारक दंत चिकित्सा विभाग द्वारा अवेयरनेस कैंप 2.0 का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।

कैंप का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. धीरजा गोयल ने किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल डेंटल वैन के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत दंत जांच की गई।
बच्चों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया। उन्हें रंग-बिरंगे टूथब्रश व टूथपेस्ट प्रदान किए गए तथा विशेषज्ञों द्वारा सही ब्रशिंग तकनीक का लाइव प्रदर्शन कर ओरल हाइजीन का महत्व समझाया गया। साथ ही दंत क्षय रोकथाम, फ्लोराइड का महत्व, जीभ की सफाई और दैनिक मौखिक स्वच्छता आदतों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज़ के डीन डॉ. हेमंत ने कहा कि मुंह की स्वच्छता संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी है। यदि मुंह साफ नहीं रहेगा तो कई स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। दांतों में पीलापन, प्लाक जमना, बदबू, जीभ पर सफेदी, मसूड़ों की सूजन और दांतों की सड़न खराब ओरल हेल्थ के संकेत हैं, इसलिए नियमित देखभाल बेहद जरूरी है।

कैंप के सफल संचालन में डॉ. तमन्ना, डॉ. जस्टिना नाओरेम, डॉ. मानसी भाटी, डॉ. वान्या शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }