BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2025’ का जोश और जुनून!

    Vision Live  / ग्रेटर नोएडा
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (GLBIMR) में शनिवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब संस्थान ने पीजीडीएम बैच 2025–27 के क्लब एवं सेल के नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को गरिमापूर्ण तरीके से सम्मानित किया।
इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2025’ का आयोजन नई नेतृत्व यात्रा की शुरुआत का प्रतीक रहा, जहां छात्रों को अपनी क्षमता, समर्पण और प्रबंधन कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया। इसके उपरांत संस्थान का परिचय एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सपना राकेश, निदेशक, जीएल बजाज आईएमआर ने की। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा की भावना है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चा नेता वह है जो अपनी टीम को साथ लेकर चलता है और संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी (सेवानिवृत्त)वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित — ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “नेतृत्व का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा है।” उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहानुभूति के साथ आगे बढ़ें, ताकि वे न केवल प्रोफेशनल जीवन में बल्कि समाज में भी उदाहरण स्थापित कर सकें।

इसके बाद सभी क्लब्स एवं सैल्स का औपचारिक परिचय कराया गया। बैज पिनिंग और अपॉइंटमेंट लेटर वितरण के साथ छात्रों ने अपने नए दायित्वों की शपथ ली। इस दौरान मंच पर विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक था।

कार्यक्रम के दौरान हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्सव का रंग भर दिया। संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जीएल बजाज ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,

“हमें पूर्ण विश्वास है कि ये युवा नेतृत्वकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे और जीएल बजाज का नाम और ऊंचाइयों तक पहुँचाएँगे।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। पूरा आयोजन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जिसने उनमें नेतृत्व, टीमवर्क और संस्थान के मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त किया।