BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा की कार्यशाला


भाजपा ने दादरी में चलाया मतदाता पुनरीक्षण अभियान
ग्रेटर नोएडा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यशाला का आयोजन

  Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित IIMT कॉलेज में मतदाता पुनरीक्षण अभियान एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दादरी विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान व उनकी अदम्य देशभक्ति पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में दादरी विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला एवं मंडल के पूर्व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, मनोज भाटी, भगवत शर्मा, इंदर नागर, अर्पित तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।